निकिता हत्याकांड में कांग्रेस पार्टी से नही बल्कि इस पार्टी से रखता है संबंध, हुड्डा ने किया खुलासा
आज कल हर जगह सिर्फ एक ही चर्चा हो रही है हम सभी चाहते है कि निकिता के आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिले बल्लभगढ़ के निकिता हत्याकांड में कांग्रेस का नाम लिए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहली बार मीडिया के सामने आए। हुड्डा ने कहा कि अपराधी किसी भी पार्टी का क्यों न हो उसे सजा मिलनी चाहिए। और सजा मिलनी भी चाहिए।
लेकिन जिसको हम कांग्रेस पार्टी से संबंध रखने वाला बताया जा रहा था दअसल इसके पीछे का सच कुछ और ही है। इसका खुलासा हुड्डा ने किया है हुड्डा ने आरोपी युवक को बसपा पार्टी का कार्यकर्ता बताया है। निकिता हत्याकांड के आरोपी का कांग्रेस कनेक्शन सामने आने पर भाजपा बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस को घेरने की तैयारी में है। लेकिन इस बात का खुलासा अभी हुआ है।
इससे पहले बल्लभगढ़ में हुई घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्पष्ट करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ हत्याकांड घटना का आरोपी कांग्रेस से नहीं बसपा से संबंध रखता है।
उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे किसी भी पार्टी जाति या धर्म से हो उसको सजा मिलनी चाहिए और सरकार का दायित्व है कि उसे सजा दिलवाए। और सजा होकर भी रहेगी।
जानकारी के अनुसार आरोपी युवक तौसीफ के चाचा के लड़के आफताब अहमद नूंह से कांग्रेस विधायक हैं। आफताब अहमद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के खास माने जाते हैं। यही नहीं आरोपी तौसीफ के दादा कबीर अहमद भी पूर्व विधायक रह चुके हैं। वहीं तौसीफ के चाचा जावेद अहमद बसपा की टिकट से चुनाव लड़े थे जोकि हार गए थे। तौसीफ के पिता जाकिर अहमद भी राजनीति में काफी सक्रिय माने जाते हैं।
आपको कैसी लगी जानकारी हमें जरूर बताएं अगर जानकारी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमें फॉलो करें।